अभिनेत्री रुपाली गांगुली के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं
रूपाली गांगुली का जन्म 5 अप्रैल 1977 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उन्होंने कोलकाता शहर के कोई स्कूल से अपनी पढाई की हुई है। और उन्होंने होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के अभ्यास के चलते ही उन्होंने अभिनय में डेब्यू किया था। क्योकि रुपाली को बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग का शौक था।
रूपाली गांगुली का जन्म एक फ़िल्मी पृष्ठभूमि के परिवार में हुआ था। रूपाली पिताजी का नाम दिवंगत अनिल गांगुली हैं। वह निर्देशक और पटकथा लेखक है। उसकी माता का नाम रजनी गांगुली और वह भी निर्माता है। उनके भाई का नाम विजय गांगुली वह एक अभिनेता और निर्माता हैं रूपाली गांगुली ने 13 फरवरी 2013 को अश्विन के वर्मा से शादी कर ली थी। उसके बाद 25 अगस्त 2015 को बेटे रुद्रांश को जन्म दिया था।
अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने 2000 में टीवी धारावाहिक सुकन्या से टेलीविजन पर अभिनय की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल दिल है की मानता नहीं, जिंदगी तेरी मेरी कहानी में अभिनय करते हुए देखा गया था। 2003 में रूपाली ने डॉ। टीवी सीरियल संजीवनी में सिमरन में अभिनय किया और उसनहे लोकप्रियता हासिल की थी। उसके बाद रूपाली ने टीवी धारावाहिक साराभाई वीएस साराभाई में मोनिशा साराभाई की भूमिका निभाई थी। उस सीरियल से उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी।
लोकप्रियता बढ़ते ही उन्हें भाभी, काव्यांजलि, कहानी घर घर की, आपकी अंतरा और परवरिश – कुछ खट्टी कुछ मीठी से कई टीवी सीरियल की मुख्य भूमिकाएँ में काम करने का मौका मिला था। सीरियल के साथ रूपाली ने कई रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है। उसमे बिग बॉस सीजन 1, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 2, और रसोई चैंपियन 2 शामिल है। उसके साथ फिल्मो में भी अपना किस्मत आजमाया है। अंगारा दो आंखें बरह हाथ, और सत्रंगी पैराशूट जैसी कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। 2020 में रूपाली गांगुली ने टीवी सीरियल अनुपमा में तक़रीबन 7 साल के बाद में वापसी की थी।
रूपाली गांगुली पर 4 अगस्त 2018 को बाइक सवार दो बदमाशों ने हमला किया था। उस समय के दौरान रूपाली कार में अपने 5 साल के बेटे और केयरटेकर के साथ थी। उस घटना के पश्यात उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। उसके अलावा कोई भी विवाद उनसे नहीं जुड़ा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें