5अप्रैल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
5अप्रैल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

रूपाली गांगुली

अभिनेत्री रुपाली गांगुली के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं

रूपाली गांगुली का जन्म 5 अप्रैल 1977 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उन्होंने कोलकाता शहर के कोई स्कूल से अपनी पढाई की हुई है। और उन्होंने होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के अभ्यास के चलते ही उन्होंने अभिनय में डेब्यू किया था। क्योकि रुपाली को बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग का शौक था।

रूपाली गांगुली का जन्म एक फ़िल्मी पृष्ठभूमि के परिवार में हुआ था। रूपाली पिताजी का नाम दिवंगत अनिल गांगुली हैं। वह निर्देशक और पटकथा लेखक है। उसकी माता का नाम रजनी गांगुली और वह भी निर्माता है। उनके भाई का नाम विजय गांगुली वह एक अभिनेता और निर्माता हैं रूपाली गांगुली ने 13 फरवरी 2013 को अश्विन के वर्मा से शादी कर ली थी। उसके बाद 25 अगस्त 2015 को बेटे रुद्रांश को जन्म दिया था।

अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने 2000 में टीवी धारावाहिक सुकन्या से टेलीविजन पर अभिनय की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल दिल है की मानता नहीं, जिंदगी तेरी मेरी कहानी में अभिनय करते हुए देखा गया था। 2003 में रूपाली ने डॉ। टीवी सीरियल संजीवनी में सिमरन में अभिनय किया और उसनहे लोकप्रियता हासिल की थी। उसके बाद रूपाली ने टीवी धारावाहिक साराभाई वीएस साराभाई में मोनिशा साराभाई की भूमिका निभाई थी। उस सीरियल से उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी।
लोकप्रियता बढ़ते ही उन्हें भाभी, काव्यांजलि, कहानी घर घर की, आपकी अंतरा और परवरिश – कुछ खट्टी कुछ मीठी से कई टीवी सीरियल की मुख्य भूमिकाएँ में काम करने का मौका मिला था। सीरियल के साथ रूपाली ने कई रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है। उसमे बिग बॉस सीजन 1, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 2, और रसोई चैंपियन 2 शामिल है। उसके साथ फिल्मो में भी अपना किस्मत आजमाया है। अंगारा दो आंखें बरह हाथ, और  सत्रंगी पैराशूट जैसी कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। 2020 में रूपाली गांगुली ने टीवी सीरियल अनुपमा में तक़रीबन 7 साल के बाद में वापसी की थी।

रूपाली गांगुली पर 4 अगस्त 2018 को बाइक सवार दो बदमाशों ने हमला किया था। उस समय के दौरान रूपाली कार में अपने 5 साल के बेटे और केयरटेकर के साथ थी। उस घटना के पश्यात उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। उसके अलावा कोई भी विवाद उनसे नहीं जुड़ा है।

दिव्या भारती


*प्रसिद्ध अभिनेत्री दिव्या भारती की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि*

दिव्या भारती 90 के दशक की ऐसी खूबसूरत अभिनेत्री थीं जिन्होंने अपने लुक्स और मासूमियत से पूरे देश के दिल में जगह बना ली थीं। अपने तीन साल के छोटे से फिल्मी करियर में दिव्या भारती के खाते में कई हिट फिल्में थीं। दिव्या भारती सिनेमाई दुनिया का वह चेहरा बनी, जिसे पर्दे पर रोता देखकर पत्थर दिल भी पिघल जाए। दिव्या का जन्म 25 फरवरी, 1974 को हुआ था। दिव्या ने 19 साल की उम्र में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करना शुरू कर दिया था, जिनकी एक मुस्कान को देखने के लिए थिएटर हाउसफुल हो जाया करते थे।

उस दौर में दिव्या भारती की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक साल के अंदर 14 फिल्में साइन कर ली थीं। 4 अप्रैल को दिव्या एक फिल्म की शूटिंग कर चेन्नई से मुंबई लौटीं। अगले दिन उन्हें शूटिंग के लिए हैदराबाद जाना था। लेकिन वो सुबह फिर कभी नहीं आई। महज 19 साल की उम्र में अपार्टमेंट की खिड़की से दिव्या रात 11.30 बजे ग्राउंड फ्लोर पर गिरीं और उनकी मौत हो गई। हालांकि वह कैसे गिरीं, उनकी मौत आत्महत्या थी, मर्डर या फिर महज दुर्घटना यह बात आज भी रहस्य ही है। मुंबई पुलिस के मुताबिक दिव्या भारती की मौत एक एक्सिडेंट है। 

दिव्या की मौत के बाद कई अजीब किस्से सामने आए। खुद दिव्या भारती की मां ने बताया था कि मरने के बाद दिव्या सपने में उन्हें जगाने आती थीं। जब भी उनको जल्दी जागना होता था, दिव्या सपने में आकर जगा देती थीं। इतना ही नहीं दिव्या साजिद नाडियाडवाला की दूसरी पत्नी वर्धा के सपने में भी आती थीं। दिव्या की मां ने एक एंटरव्यू में ये सारी बातें कहीं थीं।

दिव्या भारती ने साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली थी लेकिन ये बात उनके करियर को ध्यान में रखते हुए छिपाकर रखी गई थी। 10 मई, 1992 में साजिद और दिव्या की शादी हुई थी। हालांकि दिव्या की मौत के बाद साजिद ने वर्धा से शादी कर ली। पत्रकार वर्धा खान दिव्या भारती की मौत पर स्टोरी कर रही थीं. इस सिलसिले में उनकी साजिद से मुलाकात हुई। जब दिव्या भारती की मौत हुई तो उनकी दो फिल्में रिलीज होने वाली थीं। एक थी रंग और दूसरी शतरंज।

दिव्या ने उस वक्त अनिल कपूर के साथ फिल्म लाडला की तकरीबन 80 फीसदी शूटिंग पूरी कर ली थी। बाद में उनकी जगह श्रीदेवी को लेकर फिल्म पूरी की गई। दिव्या ने 1990 में बड़े पर्दे पर तेलुगु फिल्म 'बोबिली राजा' से डेब्यू किया था। 1992 में 'विश्वात्मा' फिल्म से उन्होंने बॉलिवुड में एंट्री की। आज भी दिव्या को उनके फैंस याद करते हैं।

सोफा बेड

हवा भर कर बनाए जाने वाले सोफे और गद्दे (Inflatable Sofas & Air Mattresses) छोटे घरों, मेहमानों के आने पर अतिरिक्त जगह बनाने,...