ब्लॉग आर्काइव

बुधवार, 19 अप्रैल 2023

*फ़िल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं*

*फ़िल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं*
बीते जमाने की ऐसी कई अभिनेत्रियां है जो आज लगता है कहीं गुम सी हो गई हैं. तभी तो मंदाकिनी, अनीता राज, ममता कुलकर्णी जैसी अभिनेत्रियां कुछेक फिल्में करने के बाद गायब ही हो गईं. कभी अपने बोल्ड एंड सेक्सी अंदाज की वजह से दर्शकों की धड़कन बन चुकी ममता कुलकर्णी का आज जन्मदिन है.

यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलिवुड में टॉपलेस फोटोशूट देने की परपंरा की शुरुआत ममता कुलकर्णी ने ही की थी.
ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था. मुंबई से ही अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया. साल 1992 में आई हिट फिल्म “तिरंगा” से ममता ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की. 1993 में आई फिल्म “आशिक आवारा” के लिए उन्हें लक्स न्यू फेस का अवार्ड भी मिला. अपनी फिल्मों में दमदार और दिलकश अंदाज में किरदारों को निभाने के कारण वह जवां दिलों की धड़कन बन चुकी थीं.
क्रांतिवीर, करण-अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, घातक और चाइना गेट जैसी कुछ फिल्मों में लोगों ने उनकी अदाकारी को बहुत सराहा लेकिन फिल्म “चाइना गेट” की शूटिंग के दौरान निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ कुछ कहा सुनी हो गई. कथित तौर पर पता चला था कि संतोषी (Rajkumar Santoshi) ममता को फिल्म में नहीं रखना चाहते थे लेकिन डॉन छोटा राजन के कहने पर ही उन्होंने ममता कुलकर्णी को फिल्म में रखा पर फिल्म के एक अहम आइटम सॉंग “छम्मा छम्मा’’ में ममता की जगह उर्मिला से यह गीत कराया गया. इस बात पर बहुत बवाल भी हुआ था. फिल्म फ्लॉप रही पर इस फिल्म का आइटम सॉंग हिट रहा जिसकी वजह से ममता  का गुस्सा और बढ़ गया.
“चाइना गेट” की असफलता और उनकी और राजकुमारी संतोषी के साथ हुई झड़प से उनके कैरियर पर जैसे ब्रेक सा ही लग गया और इसके बाद ममता कुलकर्णी जैसे फिल्मी पर्दे से गायब ही हो गईं.

साल 1993 में “स्टारडस्ट” मैगजीन में ममता कुलकर्णी  का एक टॉपलेस फोटो आया था जिसके बाद उनकी भारत में काफी आलोचना भी हुई. इस फोटोशूट की इतनी आलोचना हुई कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया हालांकि 2000 में उन्हें इस आरोप से बरी भी कर दिया गया था. ममता कुलकर्णी ने ऐसा अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए किया था.
हालांकि 2002 में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म “कभी तुम कभी हम” की थी. इसके बाद वह दुबई जाकर बस गई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीति गांगुली

●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●   ꧁ *जन्म की तारीख और समय: 17 मई 1953, मुम्बई* *मृत्यु की जगह और तारीख: 2 दिसंबर 2012, मुम्बई* *भाई: भारती जाफ़री, ...