प्रसिद्ध अभिनेत्री उषा किरण के जन्मदिन पर हार्दिक श्रद्धांजलि
उषा किरण (22 अप्रैल 1929 - 9 मार्च 2000) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं। चार दशक से अधिक के कैरियर में, उन्होंने 50 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया उनकी प्रमुख फिल्में दाग (1952), पतिता (1953), बादबाँ (1954), चुपके चुपके (1975), मिली (1975) और बावर्ची (1972) थी वह 1996 और 1997 के दौरान मुंबई की शेरिफ भी थीं।
उन्होंने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत एम.जी. रंगनेकर के मराठी नाटक आशीर्वाद से किया उन्होंने उदय शंकर की डांस-ड्रामा फिल्म कल्पना (1948) में एक छोटी भूमिका के साथ हिंदी फिल्म उद्योग में प्रवेश किया। उन्होंने कई लोकप्रिय हिंदी फिल्मों जैसे नज़राना (1961), दाग (1952), और बादबाँ (1954) काबुलीवाला (1961), पतिता (1953), मिली, बावर्ची (1972) और चुपके चुपके (1975) में अभिनय किया उन्होंने 1955 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पहला फिल्मफेयर अवार्ड जीता
उनकी प्रसिद्ध मराठी फ़िल्मों में शामिल हैं शिक्ली बायको जसाच तासे, पोस्टतली मुल्गी, दुध भाकर, स्त्री जनमा हाय तुज़ी कहानी, कन्यादान (जिसके लिए उन्हें महाराष्ट्र सरकार का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला) गरबा घरची लेक और कंचनगंगा
उन्होंने राज कपूर, देव आनंद, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, राजेंद्र कुमार, राजेश खन्ना, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेताओं के साथ अभिनय किया।
उनके पिता का नाम बालकृष्ण विष्णु मराठे और माता का नाम राधा था पांच बेटियों में वह दूसरी थी उनका विवाह डॉ मनोहर खेर से हुआ, जो मुंबई के LTMMG (सायन) अस्पताल के डीन थे वे दो बच्चों, एक बेटे, अद्वैत खेर और एक बेटी, तन्वी आज़मी के माता-पिता थे उषा किरण का बेटा अद्वैत एक पूर्व मॉडल है, जो अब अपनी पत्नी उत्तरा (जो फेमिना मिस इंडिया - 1982) के साथ नासिक में रहते है और उनकी दो बेटियाँ सौंसक्रुति खेर और सैयामी खेर हैं उषा किरण की बेटी तन्वी आज़मी एक जानी मानी टेलीविज़न और फ़िल्म अभिनेत्री हैं, जिनकी शादी शबाना आज़मी के भाई बाबा आज़मी से हुई
9 मार्च 2000 में 70 वर्ष की आयु में उनका नासिक में निधन हो गया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें