ब्लॉग आर्काइव

गुरुवार, 27 अप्रैल 2023

शर्मन जोशी

SHARMAN JOSHI (शर्मन जोशी ) Indian Bollywood Actor जन्म 28 अप्रैल 1979

शरमन जोशी एक भारतीय फिल्म अभिनेता और थिएटर आर्टिस्ट हैं।  वह हिंदी फिल्मों में में अपनी कॉमिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 

पृष्ठभूमि 
शरमन जोशी का जन्म गुजरती परिवार में 28 अप्रैल 1979 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अरविन्द जोशी बीते जमाने के गुजरती थिएटर आर्टिस्ट थे।  उनकी आंटी और बहन और कजिन मराठी और गुजरती थिएटर से जुड़े हुए हैं।  

शादी 
शरमन जोशी की शादी बॉलीवुड अभिनेता प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से हुई।  जोशी एक बेटी और दो बेटों के पिता भी हैं।  उनकी बेटी का नाम ख्याना और बेटों का नाम वारयण और विहान जोशी हैं।  

करियर 
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट की थी।  वह उस दौरान साल में करीबन 550 शोज़ करते थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना करियर फिल्म गॉडमदर से शुरू किया।  उसके बाद वह कॉमेडी फिल्म स्टाइल और एक्सक्यूज में और शादी नम्बर 1 में नजर आएं।  हालंकि इन फिल्मों से शरमन को हिंदी सिनेमा में वह मुकाम हासिल ना हो स्का जो वो चाहते थे। इसके बाद वह एक मल्टी स्टारर फिल्म रंग दे बसंती में नजर आएं।  इस फिल्म में आमिर खान, सोहल अली खान, कुणाल कपूर भी दिखाई दिए थे।  उसके बाद उन्होंने गोलमाल सीरीज में काम किया।  जिससे उन्हें हिंदी सिनेमा में उन्हें पहचाना जाने लगा  

साल 2010 में शरमन राजू हिरानी निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 3इडियट्स में नजर अाये।  यह फिल्म चेतन भगत के नॉवेल थ्री मिस्टेक्स ऑफ़ माय लाइफ पर आधारित थी।  इस फिल्म में जोशी के अलावा आमिर खान, माधवन और करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थी।  इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड-तोड़ कमाई की थी।  

हिंदी फिल्मों के अलावा वह कई टीवी शोज़ को भी होस्ट कर चुके है।  


बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शरमन जोशी (Sharman Joshi) का आज 44वां बर्थडे है। उनका जन्म 28 अप्रैल, 1979 को नागपुर (Nagpur), महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक गुजराती ब्राम्हण परिवार में हुआ था। उनके पिता अरविंद जोशी थे। जो गुजराती थिएटर के दिग्गज कलाकार थे। शरमन जोशी की बहन मानसी जोशी भी टीवी एक्ट्रेस हैं। जिसकी शादी एक्टर रोहित रॉय से हुई है। शरमन जोशी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट की थी।

उन्होंने तीन साल में 550 से अधिक शोज किए। उन्होंने साल 1999 में आई आर्ट फिल्म ‘गॉड मदर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आए। जिसमें ‘स्टाइल’, ‘एक्सक्यूज मी’, ‘शादी नंबर वन’, ‘रंग दे बसंती’, ‘गोलमाल’, ‘3 इडियट्स’ और ‘फरारी की सवारी’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। बता दें कि शरमन जोशी ने फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सॉन्ग ‘गिव मी सम सन साइन…’ को गाया है।इसके अलावा वो टीवी शो ‘पोकर फेस’ को भी होस्ट कर चुके हैं। उन्होंने 2019 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘बारिश’ से डिजिटल डेब्यू किया था। वो फिल्मफेयर पुरस्कार और एक IIFA पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। शरमन जोशी को वर्ड टूर पर जाना, फिल्में देखना और खेल खेलना बेहद पसंद है। शरमन जोशी कॉलेज टाइम में ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा पर अपना दिल हार बैठे थे।

कॉलेज में पहली मुलाकात में ही शरमन प्रेरणा को पसंद करने लगे थे। वहीं शरमन भी प्रेरणा को पसंद आए थे। एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शरमन जोशी ने 21 साल की उम्र में 15 जून, 2000 को गुजराती रीति-रिवाज से प्रेरणा के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। बता दें कि प्रेरणा एक बिजनेस वूमेन हैं। शरमन और प्रेरणा तीन बच्चों बेटी ख्याना, बेटे वार्यान और विहान के पैरेंट्स हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आशा भोसले

आशा भोसले 🎂08 सितंबर 1933 ⚰️12 अप्रैल 2026 जन्म की तारीख और समय: 8 सितंबर 1933, सांगली मृत्यु की जगह और तारीख: 12 अप्रैल 2026 ब...