ब्लॉग आर्काइव

शनिवार, 29 अप्रैल 2023

अभिनेत्री अचला सचदेव की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रधांजलि


अभिनेत्री अचला सचदेव की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रधांजलि

बीते जमाने का मशहूर गाना"ए मेरी जोहरा जबीं" से फेमस हुई अचला सचदेव जो उस जमाने के लोग आज भी नहीं भूल पाए होंगे. ये अपने समय में एक बहुत ही खूबसूरत अदाकारा थी. अचला का जन्म 3 मई 1920 को हुआ था. उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. बता दें, अचला ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरूआत की. भारत के विभाजन से पहले उन्होंने लाहौर में ऑल इंडिया रेडियो में काम किया और इसके बाद दिल्ली में ऑल इंडिया रेडियो में जॉब की.
वहीं अचला ने अपने करियर की शुरूआत 1938 में "फैशनेबल वाइफ" से की. जानकारी दे दें, उन्होंने ज्यादातर यशराज फिल्म्स के साथ काम किया. वे यश चोपड़ा की पहली प्रोडेक्शन फिल्म "दाग: ए पॉयम ऑफ लव" में नजर आई. इसके अलावा कई फिल्मों में काम करने वाली अचला को आज भी फिल्म "वक्त" के गाने "ऎ मेरी जोहरा जबीं" के लिए याद किया जाता है. ये गाने काफी फेमस हुआ था और आज भी इसे काफी पसंद किया जाता है. इस फिल्म में उन्होंने बलराज साहनी की पत्नी का किरदार निभाया था.

अचला ने "प्रेम पुजारी", "मेरा नाम जोकर", "हरे राम हरे कृष्णा" में काम किया. वे ब्लॉकबस्टर फिल्म "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे" में काजोल की दादी के किरदार में नजर आई. खास बात ये है कि अचला ने अपने करियर में 130 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया. 30 अप्रैल 2012 को वे इस दुनिया को अलविदा कह गई.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोफा बेड

हवा भर कर बनाए जाने वाले सोफे और गद्दे (Inflatable Sofas & Air Mattresses) छोटे घरों, मेहमानों के आने पर अतिरिक्त जगह बनाने,...