जन्म
25 अप्रैल 1987 (आयु 35)[1]
जियागंज, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, भारत
शिक्षा प्राप्त की
श्रीपत सिंह कॉलेज
व्यवसाय
गायकसंगीतकारम्यूजिक प्रोड्यूसर
कार्यकाल
2005–वर्तमान
जीवनसाथी
अलंकृता बैनर्जी या कोयल सिंह त्रुटि है
बच्चे
2
दो गीत और हीरोपंती में एक गीत, "रात भर" गया, जबकि ए आर रहमान के लिए "दिल चस्पियॉँ" शीर्षक से "मेधुवागथाथन" गीत के हिंदी संस्करण को डब किया। इसके अतिरिक्त उस वर्ष उन्होंने अमित त्रिवेदी के लिए "हंगामा हो गया", प्रीतम के लिए यारियां का "लव मी थोड़ा और", शारिब-तोशी के लिए हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया का "समझावाँ", शंकर-एहसान-लॉय के लिए २ स्टेट्स का "मस्त मगन", सोहेल सेन के लिए गुंडे का "जिया", और अर्को प्रावो मुखर्जी के लिए हेट स्टोरी २ का "आज फिर" गीत गया। सिंह ने विशाल भारद्वाज के साथ हैदर के दो गीतों की रिकॉर्डिंग की और हैप्पी एंडिंग में "जैसे मेरा तू" पर सचिन-जिगर के साथ काम किया। इस वर्ष उन्होंने टोनी कक्कर और पलाश मुच्छल सहित कई अन्य संगीत निर्देशकों के साथ भी काम किया।
पहली पत्नी का हुस्न कर देगा हैरान, साल भर में हुआ तलाक, एक बच्चे की मां से की दूसरी शादी- Photos
Arijit Singh की पहली पत्नी का हुस्न कर देगा हैरान, साल भर में हुआ तलाक, एक बच्चे की मां से की दूसरी अपने गानों से लोगों को सुकून पहुंचाने वाले अरिजीत की लव लाइफ बिल्कुल भी आसान नहीं रही है.
अरिजीत सिंह की पहली पत्नी
अपनी आवाज़ और अपनी सिंगिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सिंगर अरिजीत सिंह से सब वाकिफ हैं. अपने गानों से लोगों को सुकून पहुंचाने वाले अरिजीत की लव लाइफ बिल्कुल भी आसान नहीं रही है. ख़बरों से दूर रहने वाले इस सिंगर को सबसे पहले साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘गुरुकुल’ में देखा गया था. उसके बाद साल 2011 में आई फिल्म ‘मर्डर 2’ के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से उनका बॉलीवुड करियर शुरू हो गया.
अरिजीत सिंह की पर्सनल लाइफ से हर कोई वाकिफ होगा. अरिजीत ने दो शादियां की हैं. उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त कोयल राॅय से 20 जनवरी 2014 को दूसरी शादी रचाई थी. इस शादी के बारे में लोगों को पता है मगर आज हम आपको अरिजीत सिंह की पहली पत्नी के बारे में बताएंगे.
साल 2013 में अरिजीत सिंह ने रूपरेखा बनर्जी से पहली शादी की थी. यह शादी ज़्यादा लंबा सफर तय नहीं कर पाई. साल 2013 में हुई शादी साल 2013 में ही टूट भी गई. अरिजीत और रूपरेखा की शादी एक साल भी नहीं चल सकी.
कोएल रॉय प्रसिद्ध संगीतकार अरिजीत सिंह की पत्नी हैं। वह एक भारतीय गायक, संगीतकार, संगीत निर्माता, रिकार्डर और संगीत प्रोग्रामर हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी और बंगाली भाषाओं में गाते हैं। अरिजीत ने कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी अपनी आवाज़ दी है। उन्हें भारतीय संगीत और हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बहुमुखी और सफल गायकों में से एक माना जाता है। अरिजीत सिंह ने अपने बचपन के दोस्त कोएल रॉय के साथ 21 जनवरी 2014 को पश्चिम बंगाल के ट्रैपिथ मंदिर में शादी के बंधन में बंधे। शादी एक पारंपरिक बंगाली प्रसंग था जिसमें केवल करीबी परिवार के सदस्य और अन्य लोग शामिल थे जो गायक के करीब थे। मुंबई के अंधेरी में दो बच्चों के साथ खुशी से रह रहे दंपति।
*******************************************
प्रसिद्ध पार्श्वगायक अरिजीत सिंह के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाए
अरिजीत सिंह भारतीय पार्श्व गायक और म्यूजिक प्रोग्रामर हैं। वे वर्तमान समय के बेहतरीन गायकों में से एक हैं। फिल्म आशिकी 2 में गाए गए उनके गाने 'तुम ही हो' के बाद से वे काफी प्रसिध्द हुए। अरिजीत के मुताबिक गायक होने के साथ-साथ वे बैडमिंटन प्लेयर, राइटर, मूवी फ्रीक और डाॅक्युमेंट्री मेकर भी हैं। उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
अरिजीत का जन्म मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और उनकी मां बंगाली हैं। उनके संगीत की शुरूआती ट्रेनिंग उनके घर से ही हुई। उनकी दादी गायन करती थीं। और उनकी आंटी भारतीय क्लासिकल संगीत में प्रशिक्षित हैं। उन्होंने संगीत अपनी मां से भी सीखा जो कि गायन के साथ साथ तबला वादन भी करती हैं।
उन्होंने राजा बिजय सिंह हाईस्कूल और श्रीपत सिंह काॅलेज से पढ़ाई की। सिंह के मुताबिक, वे एक डीसेंट छात्र थे लेकिन संगीत में उनकी रूचि ज्यादा थी। उनका संगीत को लेकर लगाव को देखते हुए उनके परिवार ने भी उन्हें प्रोफेशनली प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया। भारतीय क्लासिकल संगीत उन्होंने राजेंद्र प्रसाद हजारी से सीखा और तबला वादन का प्रशिक्षण धीरेंद्र प्रसाद हजारी से लिया। वहीं बीरेंद्र प्रसाद हजारी ने उन्हें रबींद्र संगीत और पाॅप संगीत सिखाया।
सिंह ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल राॅय से 20 जनवरी 2014 को पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में शादी की। उन्होंने इस खबर की पुष्टि सोशल नेटवर्किंग साइट पर शादी की फोटो डालने के साथ की। यह उनकी दूसरी शादी थी। इससे पहले वे एक रियलिटी शो में उनकी ही को-कंटेस्टेंट के साथ शादी कर चुके थे। उनकी पत्नी कोयल की भी यह दूसरी शादी थी और उनकी एक लड़की भी है।
पापुलर होने के बावजूद ना ही वे ज्यादा इंटरव्यू देते हैं ना ही उन्हें फोटो खिंचाना पसंद है। सितंबर 2013 में सिंह को गिरफतार भी किया गया जब उन्होंने पत्रकार अपूर्बा चौधरी से बदसलूकी की क्योंकि उसने सिंह से उनके तलाक के बारे में पूछ लिया था।
2005 में उन्होंने राजेंद्र प्रसाद हजारी के कहने पर रियलिटी शो फेम गुरूकुल का ऑडीशन दिया क्योंकि उन्हें लगता था कि क्लासिकल संगीत की परंपरा खत्म हो रही है। उस मौके का इस्तेमाल करने के लिए पहले तो सिंह झिझक रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने इसमें हिस्सा लिया। इसमें कंपोजर शंकर महादेवन जूरी पैनल में थे और उनका क्लासिकल बैकग्राउंड था। हालांकि, अरिजीत फाइनल में यह शो हार गए लेकिन इसके बाद उन्होंने एक अन्य रियलिटी शो 10 के 10 ले गए दिल में हिस्सा लिया जो कि संगीत का ही शो था और इसमें फेम गुरूकुल और इंडियन आइडल के विजेताओं के बीच मुकाबला था। शो जीतने के बाद, सिंह ने अपना रिकाॅर्डिंग सेटअप तैयार किया और म्यूजिक प्रोग्रामिंग के साथ अपनी यात्रा शुरू की। उसके बाद, उन्होंने असिस्टेंट म्यूजिक प्रोग्रामर के तौर पर शंकर-एहसान-लाॅय, विशाल-शेखर और मिथुन के साथ काम किया। उस समय, महादेवन ने अरिजीत को मनाया कि वे उनके द्वारा बनाए गए गाने को अपनी आवाज दें लेकिन अरिजीत यह कहते हुए मना कर दिया कि उन्हें एक ‘पापुलर वाॅयस’ बनना है जिसके बाद महादेवन ने अन्य गायक के साथ उस गाने को डब किया।
2010 में अरिजीत ने प्रीतम चक्रवर्ती के साथ तीन फिल्मों में काम करना शुरू किया जिसमें गोलमाल 3, क्रुक, और एक्शन रीप्ले जैसी फिल्में शामिल थीं। 2011 में सिंह ने अपना बाॅलीवुड म्यूजिक डेब्यू मिथुन के बनाए गाने ‘फिर मोहब्बत’ जो कि मर्डर 2 का गाना है, के साथ किया। यह गाना 2009 में ही रिकाॅर्ड हुआ था लेकिन रिलीज 2011 में हुआ। इसके बाद उन्होंने फिल्म एजेंट विनोद के गाने राबता को गाया। एजेंट विनोद के अलावा, सिंह ने प्रीतम के लिए तीन अन्य फिल्मों में भी गाने डब किए जिसमें प्लेयर्स, काॅकटेल और बरफी जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने चिरंतन भट्ट के लिए 1920ः एविल रिटर्न्स के गाने के लिए भी आवाज दी और फिल्म शंघाई में विशाल-शेखर के लिए ‘दुआ’ गाने को अपनी आवाज दी जिसके लिए उन्हें मिर्ची म्यूजिक अवार्ड में अपकमिंग मेल प्लेबैक सिंगीर का अवार्ड मिला और उसी श्रेणी में फिल्म बर्फी के गाने फिर ले आया हूं दिल के लिए नामांकित भी किए गए। अरिजीत को भारी सफलता और पहचान आशिकी 2 के तुम ही हो गाने से मिली। इस गाने के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले जिसमें फिल्मफेयर पुरस्कार के बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का नामांकन भी शामिल है। उन्होंने फिल्म के अन्य गानों में भी जीत गांगुली के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड, कबीरा और इलाही जैसे गाने गाए। उन्होंने शाहिद और इलियाना पर फिल्माए गए गाने ‘मैं रंग शरबतों का’ को भी गाया है।
उन्होंने फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गाए गाने कश्मीर मैं तू कन्याकुमारी गाने को भी गाया जिसे विशाल शेखर ने कंपोज किया। उनके द्वारा गाए गए गाने 'कभी जो बादल बरसे' को वे अपना पर्सनल फेवरट गाना मानते हैं और फिल्म मिकी वायरस के गाने 'तोसे नैना' को अपने दिल के करीब मानते हैं।
2014 में अरिजीत को अपने दो पसंदीदा म्यूजिक डायरेक्टरों साजिद-वाजिद और ए आर रहमान के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने फिल्म मैं तेरा हीरो में दो गाने गाए और हीरोपंती का ‘रात भर’ भी गाया। इसके अलावा उनके कई अन्य गाने जैसे समझांवां, हमदर्द, मनवा लागे, मुस्कुराने की वजह, सुनो ना संगमरमर, मस्त मगन जैसे गाने गाए जो कि सुपरहिट रहे और चार्टबस्टर्स में भी छाए रहे। यह सब गाने लोगों की जुबान पर चढ गए और अरिजीत ने नई बुलंदियों को भी छुआ।
इसके बाद 2015 में उन्होंने राॅय फिल्म का सूरज डूबा है और खामोशियां का टाइटल ट्रेक और ‘बातें ये कभी ना’ गाया। अरिजीत लगातार बॉलीवुड में एक बेहतरीन गायक के रूप में सक्रिय हैं। और अपनी गायकी का लोहा मनवा रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें