प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक राहुल रवैल के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं
राहुल रवैल बॉलीवुड में एक भारतीय फिल्म निर्देशक और संपादक हैं, जिन्हें उनकी लव स्टोरी (1981), बेताब (1983), अर्जुन (1985), डकैत (1987), अंजाम (1994), अर्जुन पंडित (1999) जो बोले सो निहाल (2005) जैसी फिल्मों के लिये जाना जाता है उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। रवैल ने बॉलीवुड के कुछ अभिनेताओं जैसे कुमार गौरव और विजया पंडित की लव स्टोरी, सनी देओल और अमृता सिंह के साथ बेताब, काजोल को बेखुदी (1992), और ऐश्वर्या राय (और प्यार हो गया (1997) जैसी फिल्मों में लॉन्च किया
राहुल रवैल महान फिल्म निर्देशक एच एस रवैल उर्फ हरनाम सिंह रवैल के पुत्र है एच एस रवैल ने मेरे महबूब (1963) संघर्ष (1968) मेहबूब की मेंहदी (1971) लैला मजनू (1976) जैसी फिल्में बनाई राहुल रवैल ने एक फ़िल्म जीवन एक संघर्ष (1990)अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई राहुल के बेटे भरत रवैल एक निर्देशक हैं, जिन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म जब तक है जान (2012) में सहायक निर्देशक थे
राहुल रवैल ने राज कपूर के सहायक के रूप में अपना करियर शुरू किया और 1980 में बॉलीवुड फिल्म गुनाहगार में परवीन बाबी, ऋषि कपूर, राजेंद्र कुमार और आशा पारिख अभिनीत फ़िल्म से उन्होंने निर्देशक के रूप में शुरुआत की। उनकी पहली दो फ़िल्में सफल नहीं थीं, लेकिन उनकी तीसरी फ़िल्म लव स्टोरी (1981) सुपरहिट रही इस फ़िल्म से कुमार गौरव और विजेयता पंडित ने अपने करियर की शुरूआत की फिल्म एक संगीतमय प्रेम कहानी थी तब से, राहुल रवैल ने सत्रह फिल्मों और दो टेलीविजन श्रृंखलाओं का निर्देशन किया है। उन्होंने ज़्यादातर अभिनेता सनी देओल के साथ काम किया उन्होंने अपनी छह फिल्मों में सनी देवल के साथ काम किया था, जिसमें उनकी पहली फिल्म बेताब (1983) थी यह फ़िल्म अमृता सिंह और सनी देवल की डेब्यू फिल्म थी यह फ़िल्म भी सुपरहिट रही राहुल रवैल ने काजोल को अपनी फिल्म बेखुदी (1992) और ऐश्वर्या राय बच्चन को और प्यार हो गया के जरिये लांच किया दोनों फिल्में व्यावसायिक रूप से अच्छी नहीं रहीं। उन्हें फ़िल्मफ़ेयर के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार के लिए फ़िल्म बेताब(1983) और अर्जुन (1985) के लिए नामांकित किया गया।
2010 में, राहुल रवैल ने न्यूयॉर्क शहर के स्टेला एडलर स्टूडियो ऑफ़ एक्टिंग के साथ मिलकर एक एक्टिंग स्कूल शुरू किया सनी देओल जैसी प्रसिद्ध बॉलीवुड हस्तियों ने अपने बच्चों को अकादमी में दाखिला दिलवाया इसके बावजूद, 2012 में 2 साल बाद ही इसे बंद कर दिया था।
जन्म की तारीख और समय: 7 अप्रैल 1951 (आयु 72 वर्ष), मुम्बई
पत्नी: रीटा रावल
बच्चे: रजत रवैल, शिव रवैल, भारत रवैल
माता-पिता: हरनाम सिंह रवैल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें