ब्लॉग आर्काइव

मंगलवार, 25 अप्रैल 2023

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक राजन मिश्र की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक राजन मिश्र की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि

पंडित राजन मिश्रा ( जन्म- ?; मृत्यु- 25 अप्रॅल, 2021) भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे। राजन मिश्रा और साजन मिश्रा दोनों भाई थे और साथ में ही कला का प्रदर्शन करते थे। दोनों भाइयों ने पूरे विश्व में खूब प्रसिद्धी हासिल की। कुछ वर्षों पहले दोनों भाइयों ने कहा था कि आपदा के लिए प्रकृति नहीं हम जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि हर  इंसान को अपनी मानसिकता बदलनी ही होगी और प्रकृति का साथ देना होगा। राजन मिश्रा को साल 2007 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

राजन मिश्रा प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे। 400 साल की पारिवारिक परम्परा को आगे बढ़ाते हुए दोनों भईयों- राजन मिश्रा और साजन मिश्रा ने भारतीय शास्त्रीय संगीत में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें संगीत जगत में बहुत ही सम्मान से देखा जाता है। बनारस घराने में जन्मे पंडित राजन और पंडित साजन मिश्रा को संगीत की शिक्षा उनके दादा जी पंडित बड़े राम जी मिश्रा और पिता पंडित हनुमान मिश्रा ने ही दी थी।

साजन मिश्रा का विवाह पंडित बिरजू महाराज की पुत्री कविता से हुआ था और राजन जी का विवाह पंडित दामोदर मिश्र की पुत्री बीना से हुआ था।

साल 2007 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में राजन मिश्रा को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इनका संबंध बनारस घराने से था। उन्होंने 1978 में श्रीलंका में अपना पहला संगीत कार्यक्रम दिया और इसके बाद उन्होंने जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड, यूएसएसआर, सिंगापुर, कतर, बांग्लादेश समेत दुनिया भर के कई देशों में प्रदर्शन किया।

राजन-साजन की जोड़ी

राजन और साजन मिश्रा दोनों भाई थे और साथ में ही कला का प्रदर्शन करते थे। दोनों भाइयों ने पूरे विश्व में खूब प्रसिद्धी हासिल की। पंडित राजन और साजन मिश्रा का मानना था कि जैसे मनुष्य का शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है, वैसे ही संगीत के सात सुर ‘सारेगामापाधानी’ पशु-पक्षियों की आवाज से बनाए गए हैं। कुछ वर्षों पहले दोनों भाइयों ने कहा था कि आपदा के लिए प्रकृति नहीं, हम जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि हर  इंसान को अपनी मानसिकता बदलनी ही होगी और प्रकृति का साथ देना होगा।

मृत्यु

पंडित राजन मिश्रा का 25 अप्रॅल, 2021 को कोरोना के कारण निधन हुआ। उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। राजन मिश्रा को हृदय में समस्या होने के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी उनकी जान नहीं बचायी जा सकी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीति गांगुली

●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●   ꧁ *जन्म की तारीख और समय: 17 मई 1953, मुम्बई* *मृत्यु की जगह और तारीख: 2 दिसंबर 2012, मुम्बई* *भाई: भारती जाफ़री, ...