*फ़िल्म अभिनेत्री मंजू सिंह की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि*
मंजू सिंह (जन्म- 1948; मृत्यु- 14 अप्रॅल, 2022) भारतीय हिन्दी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और एक अच्छी प्रोड्यूसर भी थीं। उन्होंने कई सारे शोज प्रोड्यूस किए थे जिनके लिए उनकी खूब सराहना भी हुई। मंजू सिंह ने 1980 के दशक के शुरुआती दिनों में छोटे पर्दे पर पहला प्रायोजित कार्यक्रम 'शो थीम' के साथ शुरूआत की। गौरतलब है कि मंजू सिंह को खासतौर पर ऋषिकेश मुखर्जी की 1979 में रिलीज हुई फिल्म 'गोलमाल' के लिए जाना जाता था। उन्होंने इस फिल्म में 'रत्ना' नाम की लड़की का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह टीवी इंडस्ट्री का भी जाना माना नाम थीं।
परिचय
अभिनेता अमोल पालेकर की फिल्म 'गोलमाल' समेत कई बॉलीवुड फ़िल्मों का हिस्सा मंजू सिंह रही थीं। वे टीवी इंडस्ट्री का भी हिस्सा रही थीं। मंजू सिंह ने ही स्वानंद किरकिरे को मौका दिया था।
साल 1980 में आई ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'गोलमाल' को भला कौन भूल सकता है। फिल्म में अमोल पालेकर और उत्पल दत्त की शानदार कॉमिक टाइमिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में मंजू सिंह ने अमोल पालेकर की छोटी बहन 'रत्ना' का रोल प्ले किया था। उनका रोल सादगी से भरा था। फिल्म के गाने और डायलॉग्स गुलजार साहब ने लिखे थे। आज भी जब ये फ़िल्म आती है तो फैंस अपनी नजर नहीं हटा पाते हैं। फिल्म का गाना 'आने वाला पल जाने वाला है' बहुत पॉपुलर हुआ था। फिल्म में बिंदिया गोस्वामी, देवेन वर्मा और दीना पाठक भी अहम रोल में थे। अमिताभ बच्चन का इसमें केमियो रोल था।
सामाजिक मुद्दों पर सीरियल्स
मंजू सिंह के कॅरियर की तरफ रुख करें तो उन्होंने दूरदर्शन के लिए कुछ अच्छे शोज बनाए। इसके अलावा उनके काम की सराहना हमेशा अच्छे कंटेंट की वजह से हुई। इसमें स्वराज, एक कहानी, शो टाइम और आधिकार समेत कई सारे सीरियल्स शामिल हैं। वे बच्चों के शो 'खेल खिलौना' में एंकर के तौर पर नजर आई थीं। ये शो 7 सालों तक चला था। उन्होंने अपने शोज के जरिए सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर बात करने की कोशिश की थी।
मंजू सिंह ने अपने शोज में ज्यादातर राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाया था। उन्होंने 1983 में 'शो टाइम' से निर्माता के तौर अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। इसमें कई क्षेत्रिय भाषाओं की साहित्यिक लघु कथाओं पर चर्चा की जाती थी। इसके अलावा उन्होंने अपनी डॉक्यूमेंट्री-ड्रामा सीरीज 'अधिकार' में महिलाओं के कानूनी अधिकारों को दुनिया के सामने रखा था।
मृत्यु
अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन 14 अप्रॅल, 2022 गुरुवार को मुंबई में हुआ। बताया गया कि 72 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण उन्होंने आखिरी सांस ली। मंजू सिंह ने एक सुंदर और प्रेरक जीवन जिया। उन्हें 'मंजू दीदी' से 'मंजू नानी' तक के सफर के लिए याद किया जाएगा।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें