ब्लॉग आर्काइव

शनिवार, 6 मई 2023

अमायरा दस्तूर


अमायरा दस्तूर एक भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में मात्र 16 साल की उम्र में की थी।

पृष्ठभूमि 
अमायरा का जन्म 7 मई 1993 को मुंबई में हुआ था। अमायरा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई जॉन कैनन स्कूल से की है। उसके बाद सेकंडरी स्कूल की पढ़ाई उन्होंने धीरू भाई इंटरनेशनल स्कूल से की। लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में आने के बाद अमायरा ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। अमायरा ने 13 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने कई सारे कमर्शियल ऐड किये।  

फ़िल्मी करियर 
अमायरा का फ़िल्मी करियर मनीष तिवारी की रोमांटिक फिल्म इस्सक से हुआ था। इस फिल्म में उनके अपोजिट प्रतीक बब्बर नजर आये थे। इसके बाद उन्‍होंने मिस्‍टर एक्‍स, कालकांडी और राजमा चावल जैसी फिल्‍में की लेकिन उन्‍हें कुछ खास सफलता नहीं मिली उनकी आने वाली फिल्‍म मेंटल है क्‍या है। जिससे बहुत उम्‍मीदें हैं।
  • अमायरा दस्तूर एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत वर्ष 2013 की हिंदी फिल्म “इस्साक” से की।
  • अमायरा दस्तूर का जन्म और पालन-पोषण मुंबई के एक मध्यमवर्गीय पारसी परिवार में हुआ था।

  • अमायरा को बचपन से ही अभिनेत्र बनने का शौक था। जिसके चलते वह स्कूल में होने वाले सामूहिक कार्यकर्मों में बढ़चढ़ कर भाग लिया करती थीं।
  • अमायरा ने 13 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था।
  • 16 साल की उम्र में उन्होंने क्लीन एंड क्लियर फोमिंग फेस वॉश, वोडाफोन, डव, एयरटेल, माइक्रोमैक्स आदि टीवी विज्ञापनों के लिए मॉडलिंग शुरू कर दी थी।
  • उन्होंने विभिन्न फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है। जिसमें वर्ष 2017 का लक्मे फैशन वीक शामिल है।
  • उन्होंने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ (2015) और ‘द कपिल शर्मा शो’ (2017) के सेट पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज की है।
    • वर्ष 2017 में अमायरा ने एक चीनी एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म “कुंग फू योगा” में कायरा के रूप में अभिनय किया।
    • वर्ष 2018 में वह ‘जस्ट अर्बन’ के कवर पर आने वाली पहली महिला बनीं।
    • पहले वह मांसाहारी थीं लेकिन जब उन्होंने YouTube पर जानवरों का बेरहमी से वध किए जाने का वीडियो देखा, तो वह शाकाहारी हो गई।
      • साल 2018 में अमायरा हिंदी वेब सीरीज “ट्रिप2” में दिखाई दी थीं।
      • एक बार अमायरा दस्तूर अपनी सहेली के घर गई थीं जहाँ उन्होंने अपनी माँ को बुलाने की कोशिश की, लेकिन जब उनकी माँ ने कॉल का जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने गुस्से में अपनी कलाई को कांच की मेज पर मार दिया। यह उन्हें बहुत महंगा पड़ा, क्योंकि उन्हें एक साल के लिए इंग्लैंड में फिजियोथेरेपी से गुजरना पड़ा था।
      • उन्हें उड़ने और अंधेरे से बहुत डर लगता है।
      • वह प्याज से पसंद नहीं करती है और कभी भी ऐसा खाना नहीं खाती जिसमें प्याज का इस्तेमाल हुआ हो।
      • अमायरा दस्तूर को अंग्रेजी, फ्रेंच, तमिल और गुजराती जैसी भाषाओँ का बखूबी ज्ञान है।
      • अमायरा दस्तूर को रोलर कोस्टर राइड का शौक है।
      • अमायरा दस्तूर अक्सर अपने बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
      • अमायरा दस्तूर सैफ अली खान की फिल्म “कालाकांडी” और वेब सीरीज “तांडव” में दिखाई दीं।
      • अमायरा दस्तूर को शराब का प्रयोग करते भी देखा गया है
      • अभी जाओ








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीति गांगुली

●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●   ꧁ *जन्म की तारीख और समय: 17 मई 1953, मुम्बई* *मृत्यु की जगह और तारीख: 2 दिसंबर 2012, मुम्बई* *भाई: भारती जाफ़री, ...