ब्लॉग आर्काइव

शुक्रवार, 12 मई 2023

मनहर उधास

*🎂जन्म की तारीख और समय: 13 मई 1943 (आयु 79 वर्ष), सावरकुंडला🎂*
*(गुजरात)*
भाई: पंकज उधास, निर्मल उधास

माता-पिता: जीतुबेन उधास, केशूभाई उधास

मनहर उधास भारतीय भजन गायक और पार्श्ववगायक है। वह हिन्दी के अलावा अपनी मातृभाषा गुजराती के लिये भी गाते हैं। वह पंकज उधास और निरमल उधास के बड़े भाई है। 1960 में यांत्रिक इंजीनियरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नौक्ररी की तलाश में मुम्बई गए। सबसे पहले उन्होंने 1969 की फिल्म विश्वास के लिये गीत गाया था।
खास बातें
फिल्म इंडस्ट्री के जाने- माने पाश्र्व गायक मनहर उधास ने अपनी मधुर आवाज में कई गानों को अपनी आवाज दी है। हिंदी के अलावा उन्होंने अपनी मातृभाषा गुजराती में भी गाने गाए हैं।
फिल्म इंडस्ट्री के जाने- माने पाश्र्व गायक मनहर उधास ने अपनी मधुर आवाज में कई गानों को अपनी आवाज दी है। हिंदी के अलावा उन्होंने अपनी मातृभाषा गुजराती में भी गाने गाए हैं। मशहूर गजल गायक पंकज उधास के बड़े भाई मनहर उधास का जन्म 13 मई 1943 हुआ गुजरात में हुआ था। मनहर, पंकज और निर्मल उधास तीनों भाईओं को बचपन से ही गाने और  बड़े-बड़े गायकों को सुनने का बेहद शौक था। 1960 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद मनहर नौकरी की तलाश में मुंबई गए।
तीनों भाईयों में सबसे पहले मुंबई आए मनहर उधास ने साल 1969 की फिल्म विश्वास के एक गीत से हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज देने की शुरुआत की। इसके बाद मुंबई में एसडी बर्मन के संगीत निर्देशन में उन्हेंन फिल्म अभिमान में लता मंगेशकर के साथ ‘लूटे कोई मन का नगर’ गीत गाने का मौका मिला। इसके बाद तो मनहर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 450  के आस पास हिंदी फिल्मों के गीतों में अपनी आवाज दी।

अपनी बेहतरीन आवाज की वजह से मनहर उधास लोगों के बीच काफी मशहूर हो गए थे। एक समय ऐसा भी था जब उनका फिल्मी करियर ऊंचाई पर था। इसी दौरान उन्हें अचानक साईं भजन गाने का ऑफर मिला। उस समय उनका भजन गायन के प्रति रुझान नहीं था। लेकिन  फिर बाद में उन्होंने फिर साईं के भजनों की पहली एलबम ‘साईं अर्पण’ तैयार की। इसके बाद उन्होंने लगातार भजनों की 30 एलबम रिकार्ड की और भजन गायन में भी सफलता हासिल की।

प्रसिद्ध गीत व गजल गायक पंकज उधास और मनहर उधास दोनों भाई हैं। उनके गीत हमेशा से श्रोताओं को पसंद आए हैं। मनहर उधास ने एक से बढक़र एक गीत फिल्म इंडस्ट्री के लिए गाए हैं। उनकी आवाज में अलग ही अपनापन झलकता है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर गानों को अपने सुरों में पिरोया। मनहर उधास के गाए गानों में हम तुम्हें चाहते हैं ऐसे, प्यार करने वाले कभी डरते नहीं, तू मेरा जानू है, इलु-इलु, मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू, तेरा नाम लिया जैसे मशहूर गीत शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीति गांगुली

●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●   ꧁ *जन्म की तारीख और समय: 17 मई 1953, मुम्बई* *मृत्यु की जगह और तारीख: 2 दिसंबर 2012, मुम्बई* *भाई: भारती जाफ़री, ...