🎂जन्म की तारीख और समय: 11 नवंबर 1919, जोधपुर
🕯️मृत्यु की जगह और तारीख: 15 मई 2005
अभिनेता महिपाल की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि
महिपाल | |
|---|---|
| जन्म🎂 | 24 नवंबर 1919 ,जोधपुर भारत |
| मृत🕯️15 मई 2005 (आयु 85)। मुंबई भारत | |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| अन्य नामों | महिपाल चंद भंडारी |
| पेशा | अभिनेता |
| जीवनसाथी | अक्कल कुंवर |
| बच्चे | शुशीला जैन निर्मला ओसवाल |
महिपाल या (महिपाल सिंह या महिपाल भंडारी (11 नवंबर 1919 - 15 मई 2005) एक भारतीय फिल्म अभिनेता थे, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में ज्यादातर स्टंट फिल्मों में अभिनय किया जैसे पारसमणि, ज़बक, कोबरा गर्ल, जंतर मंतर उन्होंने अरेबियन नाइट थीम्ड पर कई फिल्मों में काम किया जैसे अलीबाबा और 40 चोर, अलादीन और जादुई चिराग, रूप लेखा, सुनहरी नागिन, हिंदू पौराणिक फिल्मों जैसे सम्पूर्णा रामायण, गणेश महिमा, वीर भीमसेन, जय संतोषी मां में उन्होंने काम किया उन्हें भगवान विष्णु, और उनके दो अवतारों, भगवान राम और भगवान कृष्ण की विभिन्न पौराणिक कथाओं रामायण, महाभारत, भागवत पुराण पर आधारित फिल्मों में तुलसीदास और अभिमन्यु की भूमिका निभाने का अवसर मिला
वी. शांताराम की नवरंग (1959) में "तू छुपी है कहां मैं तड़पता यहां" और "आधा है चंद्रमा रात आधी" जैसे गाने उन पर फिल्माये गये थे उन्होंने 1950 और 1960 के दशक की कई प्रसिद्ध फिल्मों में अभिनय किया जिनमें वी. शांताराम की नवरंग (1959) और बाबूभाई मिस्त्री की पारसमणि(1963) शामिल हैं
उनका जन्म 11 नवंबर 1919 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ था, जहाँ स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने जसवंत गवर्नमेंट कॉलेज जोधपुर से साहित्य में स्नातक किया। इसके बाद, उन्होंने 1940 के दशक की शुरुआत में मुंबई में प्रवास करने से पहले थिएटर में काम किया।
उन्होंने 1942 में बनी फिल्म नजराना से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। हालांकि, फिल्म नहीं चली, इसके बाद वी. शांताराम की चार फिल्मों के लिए गीत लिखे। वह सोहराब मोदी और बाद में वाडिया ब्रदर्स, होमी वाडिया और जे बी एच वाडिया जैसे निर्देशकों के साथ काम किया , हालांकि, वी शांताराम के साथ काम को,प्रशंसा मिली। उन्होंने निरूपा रॉय, माला सिन्हा और यहां तक कि मीना कुमारी जैसी अभिनेत्रियों के साथ कई पौराणिक और ऐतिहासिक फिल्मों में काम किया उन्होंने अलीबाबा और 40 चोर (1954), जेनी (1953), अलादीन और जादुई चिराग (1952) और अलीबाबा का बेटा (1955) जैसी अरब नाइट्स पर आधारित फंतासी फिल्मों की एक श्रृंखला में काम किया जिससे उन्हें खाड़ी देशों में भी लोकप्रियता दिलाई बाद में अपने करियर में वह चरित्र भूमिकाओं करने लगे और 1970 के दशक की हिट फ़िल्म जय संतोषी मां (1975) जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। 15 मई 2005 में 86 वर्ष की आयु में, हृदय गति रुकने से मुंबई में उनका निधन हो गया।वह अपनी पत्नी अक्कल कुंवर और बेटियों शुशीला जैन और निर्मला ओसवाल को अपने पीछे छोड़ गये
सर्कस सुंदरी (1958)
अल हिलाल (1958)
आकाश परी (1958)
तिकड़मबाज़ (1959)
नवरंग (1959) .... दिवाकर
डॉ जेड (1959)
चंद्रसेना (1959)
रंगीला राजा (1960)
अब्दुल्ला (1960) .... अब्दुल्ला
संपूर्ण रामायण (1961) .... राम
प्यार की जीत (1962) .... पुंडरिक
ज़बाक (1962) .... ज़बाक/हज्जी
श्री गणेश (1962) .... भगवान श्री कृष्ण 'गोपाल' 'कन्हैया' / भगवान श्री राम
रूपलेखा (1962)
नाग देवता (1962)
बगदाद की रातें (1962)
नाग मोहिनी (1963)
नाग ज्योति (1963)
सुनहरी नागिन (1963) .... विजय
पारसमणि (1963) .... पारस
माया महल (1963)
कान कान में भगवान (1963) .... जैनथ
देव कन्या (1963)
कोबरा गर्ल (1963) .... सागर
बीन का जादू (1963)
बाबा रामदेव (1963)
वीर भीमसेन (1964)
सती सावित्री (1964)
रूप सुंदरी (1964)
महासती बेहुला (1964)
जंतर मंतर (1964)
शाही रकासा (1965)
चोर दरवाजा (1965)
श्री राम भरत मिलाप (1965) .... दशरथ के पुत्र श्री राम
शंकर सीता अनसूया (1965) .... राम
महाराजा विक्रम (1965)
जहां सती वहां भगवान (1965) .... राजकुमार अभिक्षित
नाग मंदिर (1966)
पूनम का चांद (1967)
अमर ज्योति (1967)
हनुमान चालीसा (1969)
पत्थर के ख्वाब (1969)
वीर घटोत्कच (1970) .... भगवान श्री किशन/कन्हैया
संपूर्ण तीर्थ यात्रा (1970) .... उत्तम
श्री कृष्ण अर्जुन युद्ध (1971) .... भगवान कृष्ण
ब्रह्मा विष्णु महेश (1971) .... विष्णु
श्री कृष्ण अर्जुन युद्ध (1971) .... श्री कृष्ण
महाशिवरात्रि (1972)
विष्णु पुराण (1973) .... भगवान सर्वश्री विष्णु/राम/किशन
बालक ध्रुव (1974)
महापावन तीर्थ यात्रा (1975)
जय संतोषी मां (1975) .... देवऋषि नारद
रानी और लालपरी (1975)
जय महालक्ष्मी मां (1976) .... विष्णु
दो चेहेरे (1977)
गोपाल कृष्ण (1979) .... भगवान विष्णु
नवरात्रि (1983)
संत रविदास की अमर कहानी (1983)
जय बाबा अमरनाथ (1983)
अमर ज्योति (1984) .... (अंतिम फिल्म भूमिका)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें