ब्लॉग आर्काइव

बुधवार, 3 मई 2023

'ठुमरी की रानी' गिरिजा देवी (8 मई 1929- 24 अक्टूबर 2017)

'ठुमरी की रानी' गिरिजा देवी (8 मई 1929- 24 अक्टूबर 2017)
गिरिजा देवी : 15 साल में विवाहित, बनारस की एक साधारण गृहणी से ‘ठुमरी की रानी’ बनने का सफ़र
'ठुमरी की रानी' गिरिजा देवी (8 मई 1929- 24 अक्टूबर 2017)

‘ठुमरी की रानी’ के नाम से मशहूर गिरिजा देवी संगीत की दुनिया का जाना-माना चेहरा थीं। उनके चाहने वाले उन्हें प्यार से अप्पा जी कहकर बुलाते थे। वे बनारस घराने की एक प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका रहीं। ठुमरी गायन को संवारकर उसे लोकप्रिय बनाने में इनका बहुत बड़ा योगदान है।गिरिजा देवी का जन्म 8 मई, 1929 को कला और संस्कृति की प्राचीन नगरी वाराणसी (तत्कालीन बनारस) में हुआ था। उनके पिता रामदेव राय एक ज़मींदार थे, जो एक संगीत प्रेमी व्यक्ति थे। उन्होंने पाँच वर्ष की आयु में ही गिरिजा देवी के लिए संगीत की शिक्षा की व्यवस्था कर दी थी। उनके सबसे पहले संगीत गुरु पंडित सरयू प्रसाद मिश्र थे। नौ वर्ष की आयु में पंडित श्रीचन्द्र मिश्र से उन्होंने संगीत की विभिन्न शैलियों की शिक्षा प्राप्त की।

इस छोटी सी उम्र में ही एक हिन्दी फ़िल्म ‘याद रहे’ में गिरिजा देवी ने अभिनय भी किया था। उन्हें संगीत के लिए जितना उनके पिता ने हौंसला दिया, उनकी माँ उतना ही उनके खिलाफ़ रहीं।

उनकी माँ और दादी को कभी भी उनका संगीत पर समय गंवाना पसंद नहीं था।
पर फिर भी अपने गुरु की शिक्षा और अपने पिता के समर्थन से वे आगे बढ़तीं रहीं। गिरिजा देवी ने एक बार बताया कि आठ साल की उम्र आते-आते संगीत मेरा सबकुछ बन चूका था। उन्होंने न केवल ठुमरी, टप्पा, ख्याल आदि का गायन सीखा बल्कि बनारस के आस-पास के क्षेत्रीय गायन चैती, होरी, बारामासा आदि भी सीखा और उन्हें अपना ही एक अलग रंग दिया।
15 साल की कच्ची उम्र में गिरिजा की शादी एक बिजनेसमैन मधुसुदन जैन से हुई। वैसे तो मधुसुदन की पहले भी एक बार शादी हो चुकी थी लेकिन फिर भी गिरिजा के पिता ने उन्हें ही उनके लिए चुना, क्योंकि उन्हें पता था कि मधुसुदन कला-प्रेमी है और उन्होंने वादा भी किया कि वे कभी भी गिरिजा को गायन से नहीं रोकेंगे।

एक साक्षात्कार में गिरिजा देवी ने अपने पति के बारे में बताया, “उन्होंने कहा कि तुम गाओ, कोई समस्या नहीं है। लेकिन किसी बड़े घर या फिर निजी महफ़िल में गाने की जरूरत नहीं है। उसकी जगह किसी बड़ी कांफ्रेंस, कॉन्सर्ट या फिर रेडियो पर गाना बेहतर है। मेरे पहले गुरु भी दुनिया में नहीं रहे थे इसलिए उन्होंने एक दुसरे गुरु श्रीचंद मिश्रा से मुझे शिक्षा दिलवाई।”

पर उनका सीखना और गाना सिर्फ घर में चल रहा था। उस वक़्त तक वे केवल एक साधारण गृहणी, गिरिजा देवी थीं, जो अपने गाने का शौक घर पर ही पूरा कर रही थी।
*तो आखिर कैसे बनी वे एक आम गृहणी और शौकिया गायिका से ‘ठुमरी की रानी’?*

इस सफर में उन्होंने बहुत संघर्ष किया। समाज के साथ-साथ परिवार में माँ और दादी का विरोध। फिर शादी के बाद पति और बच्चों की ज़िम्मेदारी। पर कहते हैं न कि हमारी किस्मत पहले से तय होती है इसलिए चाहे कोई कितना भी जोर लगा ले आप अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाते हैं। ऐसा ही कुछ गिरिजा देवी के साथ हुआ।

रेडियो पर उनका गायन साल 1949 में शुरू हो गया था। पर पब्लिक में लोगों के सामने उन्होंने कभी भी नहीं गाया था। साल 1951 में वे बिहार में आरा कांफ्रेंस में गयीं। यहाँ पर गायन के लिए पंडित ओंकारनाथ जी को बुलाया गया था। लेकिन पता चला कि उनकी गाड़ी खराब हो गयी और वे समय पर नही पहुँच पायेंगें। ऐसे में जब आयोजकों को कोई भी उनकी जगह गाने के लिए नहीं मिला तो उन्होंने गिरिजा देवी को उनके स्थान पर गाने के लिए कहा।
बनारस कांफ्रेंस में उन्हें रविशंकर, अली अकबर भैया, विलायत खान साहब ने सुना। रविशंकर के कहने पर गिरिजा को दिल्ली भी गाने के लिए बुलाया गया। 1952 में ही दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और बाकी मंत्रियों के लिए एक कार्यक्रम था। यहाँ वे काफी देर तक गाती रहीं और यहीं से ‘ठुमरी गायन की मल्लिका’ बनने का उनका सफ़र शुरू हुआ।
लोगों द्वारा उन्हें ‘अप्पा जी’ बुलाये जाने की कहानी भी मजेदार है। दरअसल, उन्हें अपनी बहन के बेटे से बहुत लगाव था। और उनकी बहन के बेटे ने जब बोलना शुरू किया तो सबसे पहले उन्हें ही अप्पा कहकर बुलाया। इसके बाद उनके घर-परिवार में भी सबने उन्हें अप्पा कहना शुरू कर दिया और इस तरह से वे बन गयी ‘अप्पा जी’!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीति गांगुली

●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●   ꧁ *जन्म की तारीख और समय: 17 मई 1953, मुम्बई* *मृत्यु की जगह और तारीख: 2 दिसंबर 2012, मुम्बई* *भाई: भारती जाफ़री, ...