*🎂जन्म की तारीख और समय: 25 जून 1934, अमृतसर*
*🕯️मृत्यु की जगह और तारीख: 27 मई 2019, मुम्बई*
वीरू देवगन बॉलीवुड में एक भारतीय स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक थे। इनका जन्म 1934 में अमृतसर में देवगन ब्राह्मण परिवार में हुआ था। अभिनेता अजय देवगन और निर्देशक अनिल देवगन उनके पुत्र हैं। उन्होंने ८० से अधिक हिंदी फिल्मों के लिए लड़ाई और एक्शन दृश्यों को कोरियोग्राफ किया है।
जन्म की तारीख और समय: 25 जून 1934, अमृतसर
मृत्यु की जगह और तारीख: 27 मई 2019, मुम्बई
बच्चे: अजय देवगन, नीलम देवगन
पत्नी: वीणा देवगन (विवा. ?–2019)
नातिन या पोती: न्यसा देवगन
🔛अमृतसर में जन्में वीरू देवगन 14 साल की उम्र में घर छोड़कर मुंबई में क़िस्मत आज़माने चले आए थे। वो ख़ुद हीरो बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने काफ़ी संघर्ष किया और मुंबई में रहने के लिए अलग-अलग काम भी किये। लेकिन, जब उन्हें अभिनय में सफलता नहीं मिली तो उन्होंने एक्शन निर्देशन पर काम करना शुरू कर दिया. उन्होंने लाल बादशाह, इश्क़, इंकार, मिस्टर नटवरलाल, क्रांति, हिम्मतवाला, शहंशाह, त्रिदेव, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, फूल और कांटे, आज का अर्जुन, क़यामत और ख़ून भरी माँग जैसी फ़िल्मों में एक्शन दृश्यों का निर्देशन किया।लेकिन, हीरो बनने की चाह अब भी उनके दिल में बाक़ी थी तो उन्होंने अपने बड़े बेटे अजय देवगन को हीरो बनाने का फ़ैसला लिया।
🔛वीरू देवगन इमोर्टल मेमोरीज़ अवॉर्ड और लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी नवाजे जा चुके हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें