ब्लॉग आर्काइव

शुक्रवार, 5 मई 2023

बिंदु दारा सिंह


जन्म

*हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और पहलवान दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह 6 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं*

वह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। विंदू दारा सिंह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए, लेकिन उन्हें वैसी लोकप्रियता हासिल नहीं हुई जैसी उनके पिता को मिली थी। हालांकि बिंदु दारा सिंह ने संजय दत्त से लेकर सलमान और अजय देवगन जैसे सितारों के साथ भी काम किया है। विंदू दारा सिंह उनमें से हैं, जिनका नाम टीवी शो से लेकर फिल्मों में तो रहा ही है, साथ ही उनका नाम विवादों के जरिए भी खूब चर्चा में रहा है।6मई को जन्मे विंदू दारा सिंह ने साल 1994 में करण फिल्म से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 1996 में पंजाबी फिल्म रब दिया रक्खा में काम किया और पंजाबी समेत कई हिंदी फिल्मों में भी साइड रोल करते नजर आए। यहां तक कि वह बिग बॉस 3 के विनर भी बने। जिसके बाद लगा कि शायद उनके करियर का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ेगा हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
साल 2013 विंदू दारा सिंह के लिए काफी खराब रहा, क्योंकि यह वह समय था जब उनका नाम आईपीएल मैच फिक्सिंग में आ गया था। यहां तक कि इसके लिए उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था, हालांकि उसी समय उन्हें लोकल कोर्ट से जमानत मिल गई थी। 
विंदू दारा सिंह का नाम न सिर्फ मैच फिक्सिंग में बल्कि सैक्स रैकैट में भी आ चुका है। पुलिस का कहना था कि उनके ऊपर अतंरराष्ट्रीय सैक्स रैकेट से जुड़े होने का आरोप है। उस समय पुलिस को कुछ फुटेज मिली थीं, जिनमें विंदू कजाकिस्तान की लड़कियों के साथ देखे गए थे।
विंदू दारा सिंह ने अभिनेत्री तब्बू की बहन फराह नाज हाशमी से शादी की थी। बता दें कि फराह नाज  80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री थीं। उन्होंने नसीब अपना अपना, भाई हो तो ऐसा घर घर की कहानी, ईमानदार, हलचल, मरते दम तक जैसी कई फिल्मों में काम किया है। विंदू दारा सिंह और फराह की शादी लव मैरिज थी। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर 1996 में शादी की थी दोनों का एक बेटा भी हुआ। हालांकि फिर भी ये शादी नहीं चल सकी और दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। इसके बाद विंदू ने मॉडल डीने उमारोवा से शादी की है और उनकी एक बेटी भी है
दारा सिंह का कपुत रहा बिंदु सिंह रंधावा


*सपाट फिक्सिंग के सिलसिले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विंदू दारा सिंह को गिरफ्तार किया था। विंदू दारा सिंह दिवंगत अभिनेता और सांसद दारा सिंह के बेटे हैं।*
  1. विंदू ने 1970 की पंजाबी फिल्म ‘नानक दुखिया सब संसार’ के साथ एक चाइल्ड एक्टर के रूप में अपने शोबिज करियर की शुरुआत की।
  2. मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से डिग्री हासिल करने के बाद, विंदू ने एक्टिंग के अपने जुनून को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
  3. उन्होंने 1996 में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक नायक के रूप में अपनी शुरुआत फिल्म ‘रब्ब दियान रखन’ से की, जिसमें दारा सिंह और फराह नाज़ ने भी एक्ट किया। ‘रब्ब दियान रखन’ का निर्देशन भी दारा सिंह ने किया था।
  4. 1992 की बॉलीवुड फिल्म ‘दीवाना इश्क’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। 1994 की फिल्म करण ने एक हीरो के रूप में अपनी शुरुआत की। बाद में, विंदू बड़ी संख्या में फिल्मों में दिखाई दिए, जिनमें ‘सन ऑफ सरदार’, ‘पार्टनर’ और ‘हाउसफुल 2’ शामिल हैं।
  5. उन्होंने 1996 में जानी-मानी एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज़ से शादी की। कपल के बेटे का नाम फतेह रंधावा है। फराह और विंदू बाद में 2002 में अलग हो गए।
  6. विंदू ने विष्णु पुराण, जय माँ वैष्णो देवी, और जय गणेश सहित प्रदर्शनों में कई पौराणिक शख्सियतों की भूमिका निभाई है। उनका सबसे प्रसिद्ध प्रदर्शन जय वीर हनुमान में था, जिसमें उन्होंने भगवान हनुमान को अपने पिता की याद दिलाने वाले तरीके से चित्रित किया था।
  7. 2005 में, विंदू ने एक रूसी मॉडल और व्यवसायी महिला दीना उमारोवा से शादी की, जिसके साथ उनकी एक बेटी है जिसका नाम अमेलिया रंधावा है।
  8. 2009 में, विंदू दारा सिंह ने लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो, बिग बॉस के तीसरे सीज़न में भाग लिया। वह संस्करण के विजेता के रूप में उभरे और रातोंरात एक घरेलू नाम बन गए। रियलिटी शो में उनकी बुद्धि, हास्य और आकर्षण के लिए उनकी प्रशंसा की गई।
  9. विंदू ने पावर कपल और चक धूम धूम जैसे रियलिटी शो में जज के रूप में भी काम किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीति गांगुली

●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●   ꧁ *जन्म की तारीख और समय: 17 मई 1953, मुम्बई* *मृत्यु की जगह और तारीख: 2 दिसंबर 2012, मुम्बई* *भाई: भारती जाफ़री, ...