*🎂जन्म 13 मई*
बेनी दयाल एक भारतीय गायक है जिनका जन्म 13 मई 1984में केरल राज्य में हुआ था। बेनी दयाल एस म्यूजिक बैंड के सदस्य है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत मलयालम फ़िल्म "बाई द पीपल" के साथ की थी।
जन्म की तारीख और समय: 13 मई 1984 (आयु 39 वर्ष), अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात
पत्नी: कैथरीन थंगम (विवा. 2016)
माता-पिता: एम॰ पी॰ दयाल, स्यामा दयाल
भाई: डेनिस दयाल
बैनी दयाल एक भारतीय पार्श्व गायक और संगीतकार हैं। वह हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन गायकी के लिए जाने जाते हैं। वह एस 5 बैंड के मेंबर हैं, इस बैंड को संचालन एसएस म्यूजिक ने किया था।
पृष्ठभूमि
बैनी दयाल का जन्म 13 मई 1984 को अबुधाबी में हुआ था। बैनी का परिवार मुख्यतः केरल के कोल्लम जिले से है।
पढ़ाई
बैनी ने अपनी शुरूआती पढ़ाई अबुधाबी के इंडियन स्कूल से पूरी की। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से की है। उन्होंने स्नातक के बाद उसी कॉलेज जर्नलिज्म के डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी की। म्यूजिक में करियर बनाने से पहले यह एक कम्पनी में बतौर इवेंट कोर्डिनेटर के तौर कार्यरत थे।
करियर
बेनी दयाल को हिंदी सिनेमा में पहला ब्रेक आ.आर रहमान के जरिये मिला। उन्होंने अपना पहला गाना भी ए.आर रहमान के साथ कम्पोज किया था। उन्होंने अपने अब तक के करियर में हिंदी के अलावा तमिल, तेलगु,कन्नड़, मलयालम, और बंगाली में भी गाने गाये हैं। उन्हें फिल्म गजनी के गाने कैसे तू मुझे के फिल्मफेयर के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका हैं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें