ब्लॉग आर्काइव

गुरुवार, 4 मई 2023

गुलशन कुमार

जन्म 5 मई, 1956
12 अगस्त, 1997 
संगीत के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले गुलशन कुमार का जन्म 5 मई, 1956 में दिल्ली में हुआ था। उनका पूरा नाम गुलशन कुमार दुआ था गुलशन कुमार के पिता का नाम चंद्रभान दुआ था। वे दिल्ली के दरियागंज बाजार में जूस विक्रेता थे।
गुलशन कुमार के पत्नी का नाम सुदेश कुमारी था। उनके तीन बच्चे थे जिनमें से एक लड़का और दो लड़कियां है उनके बेटे का नाम भूषण कुमार तथा उनकी बेटियों का नाम तुलसी कुमार राणा और दूसरी बेटी खुशाली कुमारी ने फैशन डिजाइनर की पढ़ाई कर रखी है
गुलशन कुमार की मृत्यु के बाद उनके बेटे भूषण कुमार ने सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड का पदभार संभाला। उनकी बेटी, तुलसी कुमार, एक जानी-मानी पार्श्व गायिका हैं।


  • (एससीआईएल) स्थापित किया जो भारत में सर्वोच्च संगीत कंपनी बन गई। उन्होंने इसी संगीत कंपनी के तहत, ‘टी-सीरीज’ संगीत लेबल की स्थापना की। आज, टी-सीरीज देश में संगीत और वीडियोज का सबसे बड़ा उत्पादक है। ‘टी-सीरीज’ का मुख्य व्यवसाय फिल्मों, रीमिक्स, पुराने गाने, भक्ति संगीत, नए जमाने के एलबम, आदि के संगीत से सम्बंधित है।
  • t-series भारतीय संगीत बाजार के लगभग 60% से अधिक हिस्से में फैला हुआ है और छह महाद्वीपों के 24 से ज्यादा देशों में संगीत का निर्यात करता है। 2500 से अधिक डीलरों के साथ, टी-सीरीज देश का सबसे बड़ा वितरण नेटवर्क है।
  • गुलशन जी ने माता वैष्णो देवी में एक भंडारे की स्थापना की जो तीर्थयात्रियों के लिए नि – शुल्क भोजन उपलब्ध कराता है।
  • गुलशन वित्तीय सन 1992-93 में देश के शीर्ष करदाता थे।
  • 1979 – रिकॉर्ड और ऑडियो कैसेट की बिक्री के लिए संगीत की दुकान
  • 1989 – उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘लाल दुपट्टा मलमल का प्रदर्शित हुई
  • 1993 – “आजा मेरी जान” के साथ छोटे भाई कृष्ण कुमार को फिल्मों में पेश किया
  • 1995 – गायक सोनू निगम को ‘बेवफा सनम’ के साथ ब्रेक दिया
  • गुलशन कुमार के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाई गई है जिसका नाम ‘मोगल- द स्टोरी ऑफ गुलशन कुमार’ बताया जा रहा है इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार, गुलशन कुमार बनकर अपनी अभिनय की प्रतिभा दिखाएंगे। इस फिल्म मेंनिर्देशक के तौर पर सुभाष कपूर को मौका दिया गया है यह फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस t-series द्वारा बनाई जा रही है और यह भी उम्मीद है कि यह 2019 में फिल्म रिलीज हो जाएगी।

मृत्यु

12 अगस्त, 1997 को मुंबई के अंधेरी पश्चिम उपनगर जीत नगर में जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर 46 साल की उम्र मे गोली मारकर गुलशन कुमार की हत्या कर दी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीति गांगुली

●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●   ꧁ *जन्म की तारीख और समय: 17 मई 1953, मुम्बई* *मृत्यु की जगह और तारीख: 2 दिसंबर 2012, मुम्बई* *भाई: भारती जाफ़री, ...