ब्लॉग आर्काइव

मंगलवार, 2 मई 2023

नर्गिस


जन्म की तारीख और समय: 1 जून 1929, कोलकाता
मृत्यु की जगह और तारीख: 3 मई 1981, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ट्रस्ट मुंबई

नरगिस दत्त, जन्म नाम फ़ातिमा रशिद लेकिन बाद में नाम परिवर्तित कर दिया गया था। इनका जन्म कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था।ये एक भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं जिन्होंने हिन्दी फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त से शादी की थी।
जन्म की तारीख और समय: 1 जून 1929, कोलकाता
मृत्यु की जगह और तारीख: 3 मई 1981, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ट्रस्ट मुंबई
पति:  सुनील दत (विवा. 1958–1981)
बच्चे:संजय दत्त प्रिया दत्त नम्रता दत
इनाम:फिल्मफेयर पुरुस्कार — श्रेश्रेष्ठ अभिनेत्री
माता-पिता: जद्दन बाई उत्तमचंद मोहनचंद
नरगिस की अधिक्तर तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की कुछ कलर्ड तस्वीरें भी मौजूद हैं, जिसमें से एक ये भी है। इस तस्वीर में अभिनेत्री में साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं।
नर्गिस दत्त(Nargis Dutt) यानी भारतीय सिनेमा की वो फर्स्ट लेडी जिसने पद्मश्री (Padma Shri) से लेकर पॉलिटिक्स तक कई रिकॉर्ड बनाए. नरगिस भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) की पहली ऐसी अभिनेत्री रहीं जिन्हें पद्मश्री मिला. राज्यसभा में मनोनीत होने वाली पहली एक्ट्रेस बनीं. इतना ही नहीं, इन्हें मदर इंडिया के लिए कार्लोवी वेरी इंटरनेशनल फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया. इस संस्था से अवॉर्ड पाने वाली नरगिस पहली भारतीय अभिनेत्री थीं. 1 जून, 1929 को कोलकाता में जन्मी नरगिस का असली नाम फातिमा रशीद था. वह पहली बार पर्दे पर 5 साल उम्र में फिल्म तलाश-ए-इश्क में दिखीं, लेकिन सही मायने में फिल्मी कॅरियर की शुरुआत 1942 में फिल्म तमन्ना से हुई


जब नरगिस ने आरके फिल्म्स के लिए बेचे अपने गहने

नरगिस और राजपूर को एक-दूसरे से कितना लगाव था. इसका एक उदाहरण मधु जैन की किताब ‘फर्स्ट फैमिली ऑफ इंडियन सिनेमा- द कपूर्स’ में मिलता है. अपनी किताब में मधु जैन लिखती हैं, नरगिस ने अपना दिल, अपनी आत्मा और अपना पैसा भी राज कपूर की फिल्मों में लगाना शुरू कर दिया था. फ्लॉप फिल्मों के दौर में जब आर के स्टूडियो पैसों की तंगहाली से जूझ रहा था तो पैसों की भरपाई के लिए नरगिस ने अपने गहने बेचे. दूसरे निर्माताओं की अदालत, घर-संसार और लाजवंती जैसी फिल्मों कीं, ताकि आरके फिल्म्स की मदद की जा सके.

मां के मना करने पर महाबलेश्वर को बनाना पड़ा कश्मीर

राजकपूर को अपनी पहली फिल्म ‘आग’ के लिए नरगिस को कास्ट करना आसान नहीं रहा. इसके लिए कई शर्तें रखी गईं. नरगिस की मां जद्दनबाई ने शर्त रखी कि फिल्म के पोस्टर में बेटी का नाम कामिनी कौशल और निगार सुल्ताना के ऊपर रखा जाए. उनके लिए मेहनताना 10 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपए देने की शर्त भी रखी गई.

जब राजकपूर ने नरगिस को बरसात की शूटिंग के लिए कश्मीर ले जाने की बात कही, तो उनकी मां जद्दनबाई ने साफ इंकार कर दिया. नतीजा महाबलेश्वर में कश्मीर का सेट बनाया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीति गांगुली

●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●   ꧁ *जन्म की तारीख और समय: 17 मई 1953, मुम्बई* *मृत्यु की जगह और तारीख: 2 दिसंबर 2012, मुम्बई* *भाई: भारती जाफ़री, ...