सोमवार, 20 नवंबर 2023

गुरमीत बावा

#18feb
#21nov 
गुरमीत बावा 

 🎂जन्म- 18 फ़रवरी, 1944; ⚰️मृत्यु- 21 नवम्बर, 2021 

प्रसिद्ध भारतीय पंजाबी गायिका थीं। उनका पंजाबी लोक गायन में 45 सेकेंड की हेक का रिकॉर्ड था। गुरमीत बावा ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान अपने कॅरियर में प्राप्त किए। वह 'जुगनी' गाने वाले सिंगर्स में से एक थीं। साथ ही वह पहली पंजाबी महिला गायिका थीं, जिन्होंने दूरदर्शन पर गाने गाए थे। भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरान्त पद्म भूषण (2022) से सम्मानित किया है।

परिचय
पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोठे गांव में सन 1944 में जन्मीं गुरमीत बावा पंजाब के लोक गीत 'जुगनी' को गाकर पूरे देश में लोकप्रिय हुईं थीं। गुरमीत बावा के परिवार में उनके पति कृपाल बावा और दो बेटियां- गायिका ग्लोरी बावा और सिमरन बावा हैं। उनकी तीसरी बेटी और लोक गायिका रहीं लची बावा की फ़रवरी 2021 में कैंसर से मौत हो गई थी।

पुरस्कार व सम्मान
सन 1991 में पंजाब सरकार ने गुरमीत बावा को 'केंद्रीय अवॉर्ड' से सम्मानित किया था। इसके अलावा उन्हें पंजाब नाटक अकादमी से 'संगीत पुरस्कार', मध्य प्रदेश की सरकार से 'राष्ट्रीय देवी अहिल्या अवॉर्ड' और पंजाबी लैंग्वेज डिपार्टमेंट से 'शिरोमणि गायिका अवॉर्ड' से नवाजा गया था।

⚰️मृत्यु
पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का 77 साल की उम्र में रविवार (21 नवम्बर, 2021) को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। उन्होंने अमृतसर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीति गांगुली

●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●   ꧁ *जन्म की तारीख और समय: 17 मई 1953, मुम्बई* *मृत्यु की जगह और तारीख: 2 दिसंबर 2012, मुम्बई* *भाई: भारती जाफ़री, ...