धारावाहिक रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाकर प्रसिद्ध हुए अभिनेता श्याम सुंदर कलानी की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि
🌺🌸🏵️💐🪴🌹🌻🌼🌷🥀🌹🪴💐🏵️🌸
श्याम सुंदर कलानी जन्म- 1940, जबलपुर, मध्य प्रदेश; मृत्यु- 29 मार्च, 2020, पंचकुला, हरियाणा) छोटे पर्दे (टी.वी.) के अभिनेता थे। दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक 'रामायण' में उन्होंने सुग्रीव की भूमिका निभाई थी। इस एक भूमिका ने ही उन्हें पूरे भारत में पहचान दिला दी थी।
श्याम सुंदर कलानी का जन्म 1940 में मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में हुआ था।
अभिनय के क्षेत्र में उन्हें पहला अवसर रामानंद सागर की 'रामायण' से ही मिला था।
धारावाहिक 'रामायण' में श्याम सुंदर कलानी के द्वारा निभाये गए सुग्रीव के रोल को काफ़ी सराहा गया। सुग्रीव के रोल में वह घर-घर पहचाने जाने लगे थे। 'रामायण' में राम की भूमिका अरुण गोविल, लक्ष्मण की भूमिका सुनील लहरी और सीता की भूमिका दीपिका चिखालिया ने निभाई थी। जबकि हनुमान की भूमिका प्रसिद्ध भारतीय पहलान रहे दारा सिंह ने निभाई।
फ़िल्म जगत में श्याम सुंदर कलानी को ज़्यादा काम नहीं मिल सका। वह संवाद (डायलॉग) याद नहीं रख पाते थे, जिस कारण वे फ़िल्मी गलियारे में बड़ी पहचान बनाने में असफल रहे और फिर बाद में सब कुछ छोड़कर घर वापस लौट आए।
मृत्यु
श्याम सुंदर कलानी का निधन 29 मार्च, 2020 को हुआ।
राम की भूमिका करने वाले अरुण गोविल ने ट्वीट करते हुए सुग्रीव यानी श्याम सुंदर कलानी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "श्याम कलानी के निधन की खबर सुनकर बहुत दु:खी हूं, रामानंद सागर के रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम कलानी बहुत अच्छी शख्सियत और सज्जन व्यक्ति थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"
लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने भी ट्वीट कर श्याम कलानी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "रामायण में हमारे सहयोगी श्याम कालानी के आकस्मिक निधन को सुनकर बहुत दु:ख और खेद है। रामायण में बालि और सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्याम कलानी की आत्मा को भगवान शांति दे, साथ ही इस दु:ख से निकलने में उनके परिवार को शक्ति दे।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें