ब्लॉग आर्काइव

सोमवार, 27 मार्च 2023

प्रिया राजवंश

फ़िल्म अभिनेत्री प्रिया राजवंश की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि
🌷🥀🌹🪴🌺🌼🏵️🍀🌸🌻💐🌹🥀🪴💐
प्रिया राजवंश  भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री थी। इन्होंने सिर्फ चेतन आनन्द की बनाई फ़िल्मों में ही अभिनय किया था। उनकी कुछ उल्लेखनीय फ़िल्म हकीकत (1964), हीर राँझा (1970) तथा हँसते ज़ख़्म (1973) हैं।

संक्षिप्त परिचय

प्रिया राजवंश का जन्म 1937 को शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। इनका पुरा नाम वेरा सुन्दर सिंह था। प्रिया की शुरूआती पढ़ाई शिमला में ही हुई। उन्हें बचपन से ही कला में रुचि थी। यही वजह थी कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान कई नाटकों में हिस्सा लिया। इनके पिता सुन्दर सिंह वन विभाग में संरक्षक थे। पिता को संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से ब्रिटेन भेजा गया। उनके साथ प्रिया भी लंदन पहुंच गईं। प्रिया ने वहाँ पहुंचते ही फेमस इंस्टीट्यूट रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स में एडमिशन लिया।

फ़िल्मी सफ़र

मुख्य लेख : प्रिया राजवंश का फ़िल्मी सफ़र
प्रिया राजवंश जब नाटकों में काम करती थीं, तभी एक फोटोग्राफर ने उनकी फोटोज खींची। चेतन आनंद ने अपने एक दोस्त के घर यह तस्वीर देखी तो वह प्रिया राजवंश की खूबसूरती के क़ायल हो गए। उन दिनों चेतन आनंद को अपनी नई फ़िल्म के लिए नए चेहरे की तलाश थी। 20 अक्टूबर, 1962 को चीन ने देश पर हमला कर दिया था। हिंदुस्तानी फौज को भारी नुक़सान हुआ था और फौज को पीछे हटना पड़ा। इस थीम पर चेतन आनंद हक़ीक़त नाम से फ़िल्म बनाना चाहते थे। उन्होंने प्रिया राजवंश से संपर्क किया और उन्हें फ़िल्म की नायिका के लिए चुन लिया गया।

हत्या

प्रिया राजवंश की ज़िंदगी में अकेलापन और परेशानियां उस वक्त आईं, जब 6 फरवरी , 1997 को चेतन आनंद का देहांत हो गया। प्रिया राजवंश अकेली रह गईं। वह जिस बंगले में रहती थीं, उसकी क़ीमत दिनोदिन ब़ढती जा रही थी। चेतन के बेटे केतन आनंद और विवेक आनंद प्रिया राजवंश को इस बंगले से निकाल देना चाहते थे, लेकिन जब वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने नौकरानी माला चौधरी और अशोक स्वामी के साथ मिलकर 27 मार्च, 2000 को प्रिया राजवंश का बेहरहमी से क़त्ल कर दिया। मुंबई की एक अदालत ने प्रिया राजवंश हत्याकांड में 31 जुलाई, 2002 को केतन आनंद और विवेक आनंद तथा उनके सहयोगियों नौकरानी माला चौधरी और अशोक स्वामी को उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीति गांगुली

●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●   ꧁ *जन्म की तारीख और समय: 17 मई 1953, मुम्बई* *मृत्यु की जगह और तारीख: 2 दिसंबर 2012, मुम्बई* *भाई: भारती जाफ़री, ...