शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

कुणाल खेमू


कुणाल खेमू 
(जन्म 25 मई 1983) 

एक भारतीय अभिनेता है जो हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। उनका जन्म 25 मई 1983 को श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर, भारत में हुआ था

कुणाल खेमू जीवनी
कुणाल खेमू एक भारतीय अभिनेता हैं। वह हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन फिल्मों ट्रैफिक सिग्नल, गोलमाल 3 और गो गोआ गोन के लिए प्रसिद्ध हैं। 

पृष्ठभूमि 
कुणाल खेमू का जन्म कश्मीरी पंडित परिवार में अभिनेता रवि और ज्योति के घर 25 मई 1983 को हुआ था।  

पढ़ाई 
कुणाल ने अपनी शुरआती पढ़ाई निरंजनलाल डालमिया हाईस्कूल से संपन की है।  उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई मुंबई की एमिटी यूनिवर्सिटी से की है।  

शादी 
कुणाल खेमू की शादी अभिनेत्री सोहा अली खान से हुई हैं। 

करियर 
कुणाल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दूरदर्शन के वेद रही निर्देशित शो गुल गुलशन थी। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर का डेब्यू महेश भट्ट की फिल्म सिर से किया था। वह इस फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे। इस फिल्म के बाद वह राजा हिन्दुस्तानी, ज़ख्म,भाई हम हैं रही प्यार के में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुके हैं। 

इसके बाद साल 2005 में उन्होंने फिल्म कलयुग से बॉलीवुड में बतौर लिड अभिनेता डेब्यू किया। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। इसी साल खेमू मधुर भंडारकर की पहली फिल्म ट्रैफिक सिग्नल का हिस्सा बनें। इस फिल्म में उन्होंने अच्छे स्मार्ट मनी लेन्द्र की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म ने टिकेट खिड़की की औसत कमाई की थी। इसके बाद वह फिल्म ढोल में बतौर अभिनेता नजर आये। उसके बाद वह ढूँढ़ते रह जाओगे और जय वीरू जैसी फिल्मों में नजर आये। उनकी यह सभी फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास सफल फ़िल्में साबित नहीं हुई। वर्ष 2010 में वह निर्देशक रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज के तीसरे भाग गोलमाल 3 में नजर आए। इस फिल्म उनके अलावा अजय देवगन, शरमन जोशी,करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर करोड़ो का व्यापर किया था। और साल की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। 

साल 2012 में खेमू एक बार फिर मुकेश भट्ट की फिल्म ब्लड मनी में मुख्य भूमिका में नजर आए। इस फिल्म में वह बेहद मेहनती और एक पारिवारिक मर्द के रूप दर्शाये गए थे। जो अपने बॉस के द्वारा गलत रास्तो की ओर भटका दिया जाता है।  फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा-खासा व्यापार किया था। फिल्म के गाने भी लोगों को बेहद पसंद आये थे। आलोचकों ने भी कुणाल खेमू के किरदार को अपनी मिली-जुली प्रतिक्रिया दी थी। वह सैफ अली खान के प्रोडक्शन की फिल्म गो गोआ गोन में नजर आये। जो बुरी तरह बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
एक्टर कुणाल खेमू और सोहा अली खान ने बेहद निजी समारोह में ब्याह रचाया।अभिनेता कुणाल खेमू वर्ष 1993 की फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' में नजर आ चुके है।
कुणाल खेमू उन गिने चुने कलाकरों में आते हैं, जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट तो खूब नाम कमाया, लेकिन बड़े होकर वो कमाल नहीं दिखा पाए। खेमू साल 2020 में फिल्म मलंग का हिस्सा थे। पिक्चर में वे निगेटिव शेड का रोल प्ले करते नजर आए थे। इसके अलावा वे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'लूटकेस' का भी हिस्सा रहे थे।वहीं, कुणाल मीडिया में भी बने रहते हैं। आये दिन वो पत्नी सोहा और बेटी इनाया के साथ नजर आ जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीति गांगुली

●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●   ꧁ *जन्म की तारीख और समय: 17 मई 1953, मुम्बई* *मृत्यु की जगह और तारीख: 2 दिसंबर 2012, मुम्बई* *भाई: भारती जाफ़री, ...