जन्म की तारीख और समय: 17 अगस्त 1957 मुम्बई
पत्नी: सुप्रिया पिलगांवकर (विवा. 1985)
बच्चे: श्रिया पिलगांवकर
माता-पिता: शरद पिलगांवकर
*●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
꧁📽️
*Ş₳ŦเŞ𝓱👸🏻◣🍁💜⃝🇱♥︎2*
१९७५ गीत गाता चल
१९७८ अँखियों के झरोखे से
१९८२ सत्ते पे सत्ता
१९८० जुदाई
१९७६ बालिका वधू
१९७५ शोले
1982 नदिया के पार चन्दन
1977 दुल्हन वही जो पिया मन भाये
2011 जाना पहचाना (2011 फ़िल्म)
●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
꧁
यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि सचिन पिलगांवकर की पूरी जिंदगी कैमरे के सामने बीत गई क्योंकि अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में कर दी थी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सचिन ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख किया। सचिन ने राजा परांजपे की मराठी फिल्म 'हा माझा मार्ग एकला' में पहली बार काम किया। इतना ही नहीं उन्हें बाल अवस्था में की गई अपनी मराठी फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था। यह पुरस्कार उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा दिया गया था। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सचिन ने करीब 15 फिल्मों में काम किया था।
मराठी फिल्मों में काम कर चुके सचिन ने फिल्म 'डाकघर' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी। इस फिल्म के बाद फिर सचिन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस फिल्म में काम करने के बाद सचिन ने अपनी दूसरी फिल्म 'मझली दीदी' में इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री मीना कुमारी के साथ काम किया था। ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दो दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करने के बाद सचिन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा की इन फिल्मों में 'ज्वैल थीफ', 'चंदा और बिजली', 'ब्रह्मचारी' और 'मेला' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।
इस रोल ने दिलाए लीड रोल
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर जलवा दिखाने के बाद सचिन को अपनी जिंदगी का पहला लीड रोल बतौर हीरो फिल्म 'गीत गाता चल' में मिला था। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में उनकी हीरोइन सारिका थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसकी सफलता के बाद माने सचिन की तो लॉट्री ही लग गई। सचिन को लीड एक्टर के तौर पर कईं फिल्में मिलीं। ये दोनों कलाकार फिर साल 1976 में 'बालिका वधु', 'कॉलेज गर्ल' और 'नदिया के पार' जैसी फिल्मों में साथ काम करते नजर आए। सचिन ने लीड रोल के अलावा कई फिल्मों में अच्छे सपोर्टिंग रोल भी निभाए हैं। उन्होंने त्रिशूल, शोले, अवतार, सुर संगम और सत्ते पर सत्ता जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया लेकिन इसके बाद उन्होंने निर्देशन की ओर अपना रुख किया। बता दें सचिन ने अपने करियर में 65 से ज्यादा फिल्मों में बतौर अभिनेता और 50 से ज्यादा फिल्मों में निर्देशक के रूप में काम किया है।
निजी जिंदगी की बात करें तो सचिन की पत्नी सुप्रिया हैं। सुप्रिया भी टीवी और सिनेमा का एक जाना पहचाना नाम हैं। सुप्रिया सचिन से 10 साल छोटी हैं। दोनों की पहली मुलाकात मराठी फिल्म के सेट पर हुई थी और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान सचिन और सुप्रिया एक दूसरे के करीब आ गए थे। सचिन और सुप्रिया ने थोड़े दिन बाद ही साल 1985 में शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी भी है और वह भी सिनेमा इंडस्ट्री में बखूबी काम कर रही है। सचिन और सुप्रिया की जोड़ी फिल्मी दुनिया की बेहतरीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें