मंगलवार, 26 दिसंबर 2023

जीएस दुबे

दुष्ट लाला,सी एस दुबे जी 
🎂जन्म 4 सितम्बर 1924 को हुआ था ⚰️निधन 28 सितम्बर 1993 को हुआ था इनकी पहली फ़िल्म थी 1953 की पतिता। इन्हों ने 150 फ़िल्मों में काम किया था। हिंदी और संस्कृत के विद्वान दुबे जी के पर्दे पर आते ही दर्शक इनको गलियों से स्वागत करते थे मगर कम लोगों को मालूम होगा के दुबे जी आज़ादी से पहले एक क्रांतिकारी थे और एक अच्छे समाजसेवी थे यह अपनी कमाई का बहुत सा हिस्सा गरीबों में बांटते और गरीब बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर खर्च करते थे।
इनकी शकल और हाव भाव ऐसे थे की शकल से ही एक कपटी और दुष्ट लगते और पर्दे पर इनकी अदाकारी नैचुरल लगती थी। इन पर दुष्ट पूजारी,लाला, मुख्या, दलाल, कपटी मुनीम जैसे किरदार खूब जमते थे।
ढकन खोल के इनका इस्तेमाल किया गया डायलॉग काफी मशहूर था। कहते हैं बाद में प्रेम चोपड़ा भी अपने अभिन्य में इनकी नकल किया करते थे।
राम तेरी गंगा मैली, मिस्टर और मिस्ज 55, रोटी कपड़ा और मकान, संन्यासी, दस नंबरी, आंधी, मौसम, राजा जानी, सौदगर, जैसी बहुत सी फ़िल्मों में इन्हों ने अपनी अदाकारी के जोहर दिखाए और अच्छी पहचान बनाई।
दुबे जी रेडियो से भी जुड़े थे विवध भारती में हवा महल मैं मुनशी इतवारी लाल और फोजी भाइयों के प्रोग्राम में इनकी आवाज़ गूंजती थी।
इनका पूरा नाम चंद्रशेखर दुबे था मगर फ़िल्मों मैं सी एस दुबे के नाम से मशहूर थे।
इनकी मौत का कारण सपष्ट नहीं बताया गया कहा जाता है इनको दिल का दौरा पड़ा था।
और यह महान क्रांतिकारी,समाज सेवक और पर्दे की दुष्ट आत्मा गुमानी मैं दुनिया से रुखसत हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीति गांगुली

●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●   ꧁ *जन्म की तारीख और समय: 17 मई 1953, मुम्बई* *मृत्यु की जगह और तारीख: 2 दिसंबर 2012, मुम्बई* *भाई: भारती जाफ़री, ...